बस्ती। नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने प्रधानमंत्री के सपनों को किया साकार,अधिशासी अधिकारी पंकज रहे मौजूद.आपको बता दें कि नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना पत्नी राना दिनेश प्रताप सिंह तथा अधिशासी अधिकारी पंकज के नेतृत्व में स्वच्छ भारत योजना अंतर्गत आज नगर पंचायत नगर अध्यक्ष ने नगर पंचायत नगर में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्स भारत मिशन के सपनों को साकार किया है।वही अध्यक्ष ने नगर पंचायत नगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर,व राजा उदय प्रताप नारायण सिंह की मूर्ति तथा नगर पंचायत नगर के विभिन्न वार्डो में समस्त सभासद तथा सफाई कर्मियों के साथ पहुंचकर साफ सफाई का अभियान चलाया है। इस दौरान नगर अध्यक्ष ने कहा प्रत्येक माह के आखिरी शनिवार को सभी वार्डों में साफ सफाई का वृहद अभियान चलाया गया।
जिससे नगर पंचायत नगर की जनता स्वस्थ रहे और सभी से अपील भी किया कि अपने आसपास सभी लोग साफ-सफाई रखें जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को साकार किया जा सकेगे।इस दौरान नगर पंचायत नगर अध्यक्ष के पति राणा दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि हर वार्डो में वृहद साफ सफाई अभियान चलेगा और लोगों की समस्याओं का भी समाधान होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जैसे यहां की जनता ने हम पर भरोसा किया है। मैं यह पूरा प्रयास करूंगा कि यहां की जनता के हर एक -2 उम्मीदों पर खरा उतर सकू। जिससे यहां की जनता की उम्मीदें और प्रधानमंत्री के सपना को भी साकार कर सकूं।
लोग मौजूद रहे नेहरू युवा केंद्र के मो. आरिफ, परवेज आलम, अरुण कुमार भारती, मनोज सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।